October 14, 2025
nayab saini celebrations

हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLYP) एप आज पंचकूला से लॉन्च हो रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस एप को प्रदेशभर की महिलाओं के लिए शुरू करेंगे। इसके जरिए पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की राशि सीधे खाते में मिलेगी।

कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम में सुबह से तैयारियां जोरों पर हैं। एंट्री गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और महिलाओं को अलग-अलग गेट से प्रवेश दिया जा रहा है।

वही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर महिलाएं योजना से जुड़ी जानकारी ले रही हैं।

सरकार ने इस मौके पर पूरे प्रदेश में 200 स्थानों पर कार्यक्रम रखे हैं। स्टेडियम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ माहौल को उत्साहित किया जा रहा है।

यह योजना 23 से 60 वर्ष तक की उन महिलाओं के लिए है जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपए तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *