August 28, 2025
cm saini mann

पंजाब में बाढ़ के हालात बेकाबू हो चुके हैं। लोगों सैकड़ों गांव पानी में डूब गए हैं। लोगों को बचाने में सेना की भी मदद ली जा रही है।

वहीं मंत्री व विधायक भी मैदान में उतर गए हैं। ऐसे हालात में पड़ोसी राज्य हरियाणा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा दिल दिखाते हुए बाढ़ प्रभावित पंजाब को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

सीएम सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कि पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति के कारण पैदा हुई मुश्किलों को जानकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है।

इस प्राकृतिक आपदा में हमारे पंजाब के भाई-बहन गहरा कष्ट झेल रहे हैं।

हरियाणा सरकार और यहां की लगभग 2 करोड़ 80 लाख जनता इस कठिन समय में पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *