August 14, 2025
_DSC2084

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के नागरिकों में वीर सपूतों और बलिदानियों की कुर्बानियों को याद करके तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का जोश और जज्बा भरने का काम किया। इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ देश की नौजवान पीढ़ी ने पुष्प वर्षा कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। अहम पहलू यह है कि इस तिरंगा यात्रा में सैंकड़ों नागरिकों के साथ-साथ हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी तिरंगा यात्रा में देश को आजाद करवाने वाले वीरों को याद किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पिपली अनाज मंडी से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिंरगा यात्रा में युवा, बुर्जुग और महिलाएं भी शामिल हुर्ई। इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिपली गीता द्वार से आगे पूजा मॉडल स्कूल चौक तक पहुंचे। इस दौरान इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीर जवानों की कुर्बानियों को याद करते हुए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के नागरिकों से 15 अगस्त तक हर घर, हर गांव में तिरंगा लहराने की अपील की। इस तिरंगा यात्रा का पिपली गीता द्वार पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसके साथ ही राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपली और अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने हाथ में तिरंगा थाम कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन शहीदों को नमन करने का दिन है, जिनकी बदोलत हम सब खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे मौके पर क्रांतिकारी वीरों और उन शहीदों को याद करें और साथ ही उनके परिवारों की चिंता करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का महोत्सव मनाने का ऐलान किया था, जिसको प्रदेश में पूरजोर तरीके से मनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति हर घर पर तिरंगा लहरा रहा है। इसी जोश में हर व्यक्ति देशप्रेम के साथ राष्ट्र के साथ जुड़ रहा है। प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का यह दिन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति के जज्बे और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है। हम यहां तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन महान सपूतों को नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा की और उन्हीं की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।  उन्होंने कहा कि आज उपस्थित सभी लोग इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से संकल्प लें कि वे राष्टï्र के लिए हमेशा एकजुट खड़े रहेंगे। हरियाणा की वीर भूमि से लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। हमारे गांव-गांव के जवान वीरता की मिसाल बन चुके हैं। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आपने पूरे हरियाणा और देश को यह संदेश दिया है की देशभक्ति गांव की मिट्टी के कण-कण में बसी हुई है।
इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरर्मन धर्मवीर डागर, जयभगवान शर्मा डीडी, भाजपा नेता राहुल राणा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल सुधा,सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सैनी, पिछड़ा वर्ग के नेता रामकुमार रम्बा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी,डा. गणेश दत्त, नायब सिंह पटाक माजरा, भाजपा नेता हरमेश सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *