August 5, 2025
nayab saini assembly

हरियाणा में नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं। संशोधित कलेक्टर रेट लागू होने के साथ, गुरुग्राम का साउथ सिटी-1 अब हरियाणा का सबसे महंगा रेजिडेंशियल इलाका बन गया है।

इस इलाके में एक वर्ग गज का कलेक्टर रेट 90 हजार रुपए (1.07 लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर) हो गया है, जो पहले 82 हजार रुपए था। हालांकि मार्केट रेट इससे भी ज्यादा हैं।

वहीं पंचकूला में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स के सेक्टर 4, 5 और 6 सबसे महंगे रेजिडेंशियल एरिया हो गए हैं।

जहां अब सर्किल रेट 99 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गया है, जो पहले 66 हजार रुपए था। सूबे के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कलेक्टर दरों में 10% से 50% तक की वृद्धि हुई है।

प्रॉपटी विशेषज्ञों ने दावा किया है कि सर्किल दरों में वृद्धि से राज्य में रियल एस्टेट बाजार पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

दूसरी तरफ राजस्व विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि नई कलेक्टर दरें एक सोची-समझी प्रक्रिया का परिणाम हैं, जिसमें बदलाव की बहुत कम गुंजाइश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *