
हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर बाहर आ गया है।
उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम मंगलवार सुबह ही सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ। वह 14वीं बार पैरोल या फरलो लेकर बाहर आया है।
सिरसा डेरा पहुंचने के साथ ही राम रहीम ने अपना पहला वीडियो संदेश अपने अनुयायियों के लिए भेजा है। इसमें उसने कहा- आप लोग दर्शन करने आए, आप हर बार हमारी बात को मानते हैं तो आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि जैसा आप लोगों को गाइड करेंगे, वैसी सेवा करनी है। आपको अपनी-अपनी जगह पर रहना है और जो सेवा कर रहे हैं, उसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई।
बता दें कि राम रहीम साध्वियों से रेप और हत्या के केस में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। वह इससे पहले 9 अप्रैल 2025 को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था, और सिरसा डेरे में ही रहा था।
इस दौरान सिरसा डेरे में अपने अनुयायियों से मुलाकात की। साथ ही डेरे का स्थापना दिवस भी मनाया था।