August 4, 2025
rain

यूपी में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राज्य के 17 जिलों में बाढ़ आ गई है।

लखनऊ, अयोध्या और अंबेडकरनगर में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान, राज्य में बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई है।

वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का पानी एक लाख से अधिक घरों में घुस गया है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है।

वाराणसी में सभी 84 घाट डूब चुके हैं। प्रयागराज में सड़कों पर नावें चल रही हैं। हजारों लोगों ने घर छोड़ दिया है।

मध्य प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।

राज्य में 16 जून को मानसून की एंट्री के बाद से जुलाई तक, बाढ़ के दौरान हुए हादसों में अब तक 275 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार ने विधानसभा में यह आंकड़े बताए हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सोमवार को पटना समेत सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *