June 24, 2025
heavy rains

हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार को मानसून एंट्री कर गया। मानसून उत्तर प्रदेश के रास्ते दाखिल हुआ। अगले 7 दिन तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा। इससे पहले पंजाब और हिमाचल में मानसून दाखिल हो चुका है।

अभी मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवाड़ा से होकर गुजर रही है।

आज सुबह करनाल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, झज्जर, पानीपत और गुरुग्राम में बारिश हुई। अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है।

वहीं, सोमवार को 10 जिलों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत तो मिली, लेकिन फिर उमस ने बेहाल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *