February 16, 2026
Pic 1 (1)

हरियाणा के बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के पैर में फ्रेक्चर हो गया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते के बेड रेस्ट की सलाह दी है।

खबरों के मुताबिक पिछले महीने उन्हें चोट लग गई थी। हालांकि उस वक्त वह इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए। दर्द होने पर पेन किलर खाते रहे।

जब पैर में ज्यादा दर्द होने लगा तो उन्होंने अंबाला के ही एक अस्पताल में पैर का एक्सरे कराया। इसमें पता चला कि उनके पैर में फ्रेक्चर हुआ है।

इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी कि वह कुछ दिन घर पर आराम करें। इस सलाह के बाद अनिल विज अब कुछ दिन के बेड रेस्ट पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *