February 17, 2026
summer temperature

देश के उत्तरी इलाकों में एक बार फिर गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले दो दिन तापमान 5 डिग्री तक बढ़ेगा। साथ ही लू भी चल सकती है।

राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून तक तापमान 45-46 डिग्री होने की संभावना है, कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। साथ ही 30-40 kmph की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं।

24 मई को केरल में एंट्री करने वाला मानसून 6 जून तक महाराष्ट्र के विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और सिक्किम में रुका है। बिहार में प्री-मानसून एक्टिविटीज जारी हैं।

हालांकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल, बिहार में 10 जून तक मानसून पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश को 15 जून तक मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है।

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ के हालात में मामूली सुधार हुआ है। कई नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। चांगलांग सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 6 गांव डूब गए और 2,231 लोग बेघर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *