June 7, 2025
covid case in india

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 20 दिन में केसों की संख्या में 62 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 16 मई को देशभर में कोविड के 93 एक्टिव केस थे, जिनकी संख्या अब 5755 पहुंच गई है।

केंद्र सरकार ने शनिवार सुबह 8 बजे तक देश में एक्टिव केसेज की संख्या बताई है। बीते 24 घंटे में 391 नए मामले सामने आए हैं।

हालांकि, राज्यवार एक्टिव केस और नई मौतों का डेटा अभी जारी नहीं किया है। कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से 5 जून तक 55 मौतें हो चुकी हैं।

इनमें से 53 की मौत 15 दिनों में हुई हैं। दिल्ली में गुरुवार को दो मौतें हुईं। इनमें पांच महीने का एक बच्चा भी शामिल था।

वहीं, केरल में 2, कर्नाटक और पंजाब में 1-1 मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 मरीजों ने जान गंवाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *