February 17, 2026
ramkumar dada gautam

हरियाणा में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के साथ हुए घटनाक्रम पर सफीदों के भाजपा विधायक रामकुमार गौतम का एक बार फिर दर्द छलका है।

एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में रामकुमार गौतम ने कहा, “ये मामला यूं का यूं है। मैं उसे नहीं भूला। जब तक जिंदगी रहेगी, तब तक ये दर्द मेरे साथ रहेगा।

मैं बस चुप हूं, लेकिन हमारे बीच समझौता नहीं हुआ। अगर सब कुछ ठीक होता तो विधानसभा में ही होता।

जिस तरह भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ था और फिर युद्ध विराम हुआ। उसी तरह हम दोनों के बीच भी सीजफायर हुआ है।”

बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रामकुमार गौतम और मंत्री अरविंद शर्मा गोहाना की मशहूर जलेबी पर चर्चा के दौरान भिड़ गए थे।

गौतम ने कहा था कि अब जलेबी की क्वालिटी शुद्ध नहीं रही। इस पर मंत्री शर्मा ने कहा था कि ये तो शर्त लगाकर 10 किलो गोबर तक पी गए थे।

इस पर गौतम ने भड़कते हुए कहा था कि इसने बहुत लोगों के साथ फ्रॉड किया है। ये मेरे रिश्तेदारों के भी पैसे मार गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *