
हरियाणा सरकार के एक्शन के डर से करीब 4 लाख परिवार खुद ही BPL श्रेणी से बाहर हो गए हैं।
प्रदेश में अब BPL परिवारों का आंकड़ा 48 लाख 5 हजार 547 रह गया है। फैमिली आईडी में आय सही करवाने के कारण अब आंकड़ा लगातार गिर रहा है।
हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के फर्जी कार्ड बनाने वालों को चेतावनी दी थी कि वह खुद ही ये लाभ छोड़ दें, इसके लिए 20 अप्रैल तक का टाइम दिया गया था। जिसका साफ असर दिखा और गरीब परिवार अब घट गए हैं।
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई माह में BPL परिवारों की संख्या 3 लाख 90 हजार 833 घट जाएगी।
30 मार्च को स्टेट में BPL परिवारों की संख्या 51 लाख 96 हजार 380 थी। जो अब घटकर 48 लाख 5 हजार 547 रह गई। जुलाई माह में 4 लाख कम परिवारों का राशन वितरित होगा।