February 18, 2026
rahul hry

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को हरियाणा दौरे पर रहे। उन्होंने करीब 3 घंटे तक चंडीगढ़ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत राज्य के नेताओं और ऑब्जर्वरों की मीटिंग ली।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने बैठक में नेताओं को दो-टूक में कहा कि संगठन बनाने में किसी नेता की सिफारिश नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि गुटबाजी से पार्टी को नुकसान सहन नहीं होगा।

उधर, प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद ने कहा 30 जून से पहले जिला अध्यक्ष बना लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि काम के बीच गुटबाजी नहीं आनी चाहिए। ऐसा होता है तो एक्शन लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि RSS और BJP की विचारधारा को न मानने वाले समाजसेवी और खिलाड़ी भी जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रभारी ने कहा कि SC-ST की महिलाओं पर भी फोकस किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *