February 18, 2026
covid case in india

हरियाणा में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में अभी तक 70 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 45 एक्टिव मरीज हैं। सभी होम आइसोलेट हैं। 25 लोग ठीक हो चुके हैं।

सोनीपत में कोरोना का नया मामला सामने आया है। यहां रेलवे कर्मचारी की पत्नी पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वह अपने पति के साथ सामान्य जांच के लिए दिल्ली के अस्पताल में गई थी।

सबसे ज्यादा मामले में गुरुग्राम और फरीदाबाद में सामने आए हैं। गुरुग्राम में अब तक 28 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 16 एक्टिव हैं। इसी तरह फरीदाबाद में 21 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 10 एक्टिव हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अभी हरियाणा में खुद से टेस्टिंग शुरू नहीं की है। संदिग्ध मरीजों को रैपिड एंटीजन टेस्ट और RTPC टेस्ट कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *