May 31, 2025
shashi tharoor

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को इन दिनों अपनी ही पार्टी की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व सांसद उदित राज के थरूर को भाजपा सुपर प्रवक्ता बताने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया है।

एक्स पर किरेन रिजिजू ने लिखा कि क्या कांग्रेस में देश के लिए बोलना मना है? कांग्रेस पार्टी क्या चाहती है और उन्हें देश की कितनी परवाह है?

क्या भारतीय सांसदों को विदेशी राष्ट्र में जाकर भारत और उसके प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलना चाहिए? राजनीतिक हताशा की सीमा होती है।

पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का कांग्रेस सांसद शशि थरूर नेतृत्व कर रहे हैं।

उनका नाम कांग्रेस ने प्रस्तावित नहीं किया था। शशि थरूर ने बुधवार को पनामा में आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को एक बार फिर दोहराया।

उन्होंने कहा कि हमारा देश अब दूसरा गाल आगे नहीं बढ़ाएगा। हमारा देश किसी भी हमले का करारा जवाब देगा।

इसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने शशि थरूर पर तीखा हमला बोला था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *