May 30, 2025
cm nayab saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 जून को होने वाले इंटरनेशनल योगा डे पर कुरुक्षेत्र में स्टेट लेवल कार्यक्रम का ऐलान किया।

इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव भी आएंगे। सीएम ने कहा कि इंटरनेशनल योगा डे के लिए 25 दिन पहले एसओपी तैयार किया गया है।

11 वें योग दिवस हमारे लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री जब यूएनओ में प्रस्ताव लाए तो 177 देशों ने इसका समर्थन किया था।

आज दुनिया के हर देश में योग दिवस मनाया जाता है। अब लोगों ने इसे जीवन का हिस्सा बना लिया है। योग हमारे ऋषियों की पुरानी परंपरा है।

हरियाणा में 11 वां योगा दिवस मनाएंगे तो हर युवा, महिला, बुजुर्ग इसमें जुड़े इसके लिए बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सरकार ने ये फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में होगा जिसमें 1 लाख लोग हिस्सा लेंगे।

इसके साथ ही हरियाणा के सभी जिलो में 121 खंडों में योग कार्यक्रम होंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 25 दिन पहले एसओपी तैयार किया है।

इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से शुरू हुए कार्यक्रम 21 जून तक चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *