
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज एक्टिव केसों की संख्या 1321 पहुंच गई है।
सबसे ज्यादा 430 मामले केरल से सामने आए हैं। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 385 मरीज हैं। इनमें से 325 मरीज सिर्फ मुंबई में हैं।
ठाणे में बुधवार को 67 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे 25 मई को कराया गया था। प्रेस रिलीज के मुताबिक उसे हाई बीपी और डायबिटीज थी। उसने कोविड वैक्सीन भी नहीं लगवाई थी।
वहीं, चंडीगढ़ में बुधवार को यूपी के रहने वाले 40 साल के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वह पंजाब के लुधियाना में काम करता था और सांस लेने में तकलीफ के बाद मरीज को चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां उसका टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया था। मौतों का आंकड़ा 14 पहुंच गया है।