March 21, 2026
DSC_8344

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में तथा आमजन में देश भक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों एवं आमजन ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

यात्रा का शुभारंभ कुरूक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल ने किया। यात्रा गीता भवन मंदिर से शुरू होकर कमेटी चौक, शहीद स्मारक, पिहोवा चौक सहित अन्य जगहों से गुजरी और लोगों में देश भक्ति का जोश एवं जुनून भर गई।

शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुष्प वर्षा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों और देश भक्ति गीतों से कैथल शहर गूंज उठा। सांसद नवीन जिंदल स्वयं घोड़े पर सवार होकर यात्रा की अगुवाई की।

          सांसद नवीन जिंदल ने यात्रा का संबोधित करते हुए कहा यह यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह काबिल ए तारीफ है। पूरे देश व प्रदेश में सेना के पराक्रम की चर्चा है।

यह यात्रा निकाल कर सेना के पराक्रम को प्रणाम किया जा रहा है। कैथल की पावन धरा पर यह केवल एक यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्र धर्म पर चलने का एक संकल्प है और इस पर चलने के लिए हम सब संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि जिन आंतकियों ने हमारी बहन बेटियों के माथे का सिंदूर उजाड़ा था, ऑपरेशन सिंदूर ने उन बहन बेटियों को न्याय दिलवाया है।

ऑपरेशन सिंदूर भारत की ऐतिहासिक सफलता है। देश के बहादुर सैनिकों ने तीन दिन में ही दुश्मन को घुटने टेकने को विवश कर दिया। ऐसा करके भारतीय सेना ने भारत माता का मस्तक गर्व से ओर ऊंचा कर दिया है।

आज लोगों में बहुत जोश है और जन-जन इस यात्रा से जुड़ा हुआ है। सांसद ने सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों एवं आमजन का यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *