May 8, 2025
cm saini mann

हरियाणा और पंजाब के बीच पानी के विवाद को लेकर आज लगातार दूसरे दिन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

कोर्ट ने 45 मिनट की बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। चीफ जस्टिस शीलू नागू ने कहा मामला आपात स्थिति में है, आज ही देंगे फैसला।

सुनवाई के दौरान भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के वकील ने कहा कि पंजाब पुलिस BBMB का संचालन नहीं रोक सकती।

पंजाब पुलिस का BBMB का संचालन लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी डैम पर तैनात हो गए हैं। वकील ने कहा कि पानी की मांग सिर्फ हरियाणा के लिए नहीं है।

उधर, पंजाब के वकील ने कहा कि हरियाणा अपने कोटे से ज्यादा पानी ले रहा है। हरियाणा मार्च तक अपने कोटे का पानी ले चुका है। BBMB ने कोर्ट को गुमराह किया है।

वहीं दूसरी तरफ, आज ही, पानी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसदों ने दिल्ली में पहुंच केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की।

इस दौरान रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ सांसद जयप्रकाश भी दिखे। इस दौरान उन्होंने केंद्र से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में केंद्र तुरंत दखल दे।

पंजाब सरकार को मनमानी करने से रोके और हरियाणा के हक का पानी दिलवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *