April 1, 2025
masoom sharma

हरियाणा CM नायब सैनी के OSD रहे गजेंद्र फोगाट की ओर से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में पाकिस्तान से फंडिंग के आरोपों को सिंगर मासूम शर्मा ने सिरे से नकार दिया।

मासूम ने कहा- हरियाणा के कलाकार अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें रुपए ज्यादा मिल रहे हैं।

पाकिस्तान कनेक्शन की बात कहने वालों के खुद के गाने चलते नहीं और दूसरे कलाकारों पर रंजिशन फंडिंग के आरोप लगा रहे हैं।

मासूम ने यह भी कहा कि वह (गजेंद्र फोगाट) हरियाणवी इंडस्ट्री का चला हुआ कारतूस है, जो गलती से करीब 20 साल पहले एक बार चला था। इसके बाद उसका तुक्का कभी नहीं लगा।

मासूम ने फोगाट को लेकर कहा कि वह पागल हो गए हैं। उन्हें उपचार की सख्त जरूरत है। उसे रोहतक PGI के वार्ड 14 में दाखिल करवा दो।

बुधवार को मासूम शर्मा ने CM नायब सैनी से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि CM को गलत गाइड किया गया था।

उन्हें बताया गया था कि सभी के गाने डिलीट किए हैं। अब CM ने आश्वासन दिया है कि जिस भी अधिकारी ने ऐसा किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *