February 27, 2026
IMG-20220213-WA0017

अंबाला के वैभव अरोड़ा का सिलेक्शन आईपीएल 2022 के लिए पँजाब किंग्स टीम में हुआ है। जिसके बाद पूरे परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। IPL में वैभव ने कल अपना डेब्यू किया और CSK के खिलाफ खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। वैभव अरोड़ा ने पहले ही मैच में 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। वैभव के इस प्रदर्शन से पूरे अंबाला में खुशी की लहर है।

वैभव के माता पिता भी बेटे की परफॉर्मेंस देख फूले नहीं समा रहे। अंबाला में देर रात पटाखे फोड़ जश्न मनाया गया। बता दें कि वैभव मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता है और आज भी वैभव के परिवार का गुजारा भैंसों से होने वाली कमाई पर चलता है।

बातचीत करते हुए वैभव के पिता ने बताया कि वैभव बचपन से ही खेलों में आगे था। हिमाचल प्रदेश की टीम से रणजी ट्रॉफी खेली। वैभव की माँ ने बताया कि वैभव के आईपीएल में डेब्यू का उन्हें काफी समय से इंतज़ार था , कल जैसे ही वैभव की बारी आई तो उन्होंने मंदिर जाकर अपने बेटे के लिए प्रार्थना की और वैभव का मैच में अच्छा प्रदर्शन देखकर उन्हें बहुत ख़ुशी हुई।

वैभव के पिता और भाई का कहना है कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि वैभव आज उनका नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों और आस पड़ोस के लोगों द्वारा उन्हें बधाईयाँ दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *