March 17, 2025
badoli bjp

22 जिलों वाले हरियाणा में भाजपा 27 जिलाध्यक्ष बनाने जा रही है। आज इनके नामों का ऐलान हो जाएगा।

हिसार में आशा खेदड़ और हांसी से अशोक सैनी का नाम लगभग तय भी हो चुका है। रविवार को हर जिले में जिला अध्यक्षों के लिए आवेदन लिए गए।

राज्य में करीब 900 नेताओं ने आवेदन किया। हर जिले से 4 से 5 नामों का पैनल बनाकर चुनाव अधिकारियों ने हाईकमान को भेजा है।

रविवार देर रात तक पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्षों के नामों पर चर्चा की। BJP ने आज हर जिले में पार्टी कार्यालयों पर नए जिलाध्यक्षों का अभिनंदन समारोह रखा है।

इसमें नए जिलाध्यक्ष को पार्टी वर्करों से मिलवाया जाएगा और उसका अभिनंदन किया जाएगा।

आधे से ज्यादा जिला अध्यक्ष बदलने की चर्चा है। चर्चा यह भी है कि पार्टी कुछ जिला अध्यक्षों को रिपीट कर सकती है, जिनका 3 साल का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है।

60 साल की उम्र पार कर चुके जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा। इसके अलावा 3 साल का समय पूरा कर चुके जिलाध्यक्षों को भी बदला जा सकता है।

सिरसा, फतेहाबाद, मेवात, कैथल और रोहतक में BJP जिलाध्यक्षों पर खास फोकस करेगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव में BJP का इन जिलों में लगभग सूपड़ा साफ हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *