March 15, 2025
WhatsApp Image 2025-03-13 at 8.02.00 PM (2)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि होली का पावन पर्व समाज को एकता के सूत्र में बंधने का एक अनोखा संदेश देता है। इस पावन पर्व पर होलिका दहन की लपटों में समाज की तमाम बुराइयां नष्ट हो जाती है और होली के रंगों की तरह समाज खिल उठता है। इन पावन पर्वों, तीज और त्यौहारों से हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत देश में सबसे अनोखी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को देर सायं लाडवा में एक निजी पैलेस में होली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने हल्का लाडवा के नागरिकों के साथ फूलोंं की होली खेली और एक-एक नागरिक से मिलकर होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने होली के पावन पर्व पर लोक कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इन कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके होली के पावन पर्व को और यादगार बनाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने एक घंटा से ज्यादा लोगों के बीच फूलों की होली खेली इस दौरान लाडवा के नागरिकों के खुशी का ठिकाना ना था, क्योंकि मुख्यमंत्री स्वयं उनके साथ होली का पर्व मनाने के लिए उनके बीच पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा के नागरिकों के बीच होली का पर्व मनाकर अपने आप को गौरवनित महसूस कर रहे है। इस पावन पर्व के साथ देश की संस्कृति का अनोखा संगम है। इस पावन पर्व पर सभी नागरिक जात-पात, लड़ाई झगडे भूलकर भाईचारे की भावना के साथ एक दूसरे को रंग लगाते है। इस रंग से समाज में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनता है। इस पर्व के साथ एकता और सहयोग की अटूट धारा बहती है। यह पर्व दुनिया का सबसे अनोखा पर्व है।

इस पर्व पर प्रत्येक व्यक्ति को पुराने गिले शिकवे दूर करके भाईचारे की मजबूत कड़ी के साथ जुडऩे का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर एक भारत श्रेष्ठï भारत की भावना भी मजबूत होती है। इस होली पर्व के दौरान हरियाणा मेंं 36 बिरादरी के लोग एक साथ मिलकर खुशियां मनाते है। इस धरा पर तीज त्यौहारोंं की पृष्ठभूमि पौराणिक और वैज्ञानिक है। इसी से त्यौहार हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को ऐतिहासिक और यादगार बनाते है।

मुख्यमंत्री ने कहा होली पर्व पर सभी को संकल्प भी लेना चाहिए कि स्वच्छता पर फोकस रखेंगे, पर्यावरण को शुद्ध बनाएंगे, प्राकृतिक रंगों से होली खेलेंगे, जल का संरक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनावों में लोगों ने भाजपा प्रत्याशियों को एक तरफा जीत दी है। इन चुनावों में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को और मजबूती देने का काम किया है।

अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार तेज गति के साथ विकास करेगी। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर,उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, नपा अध्यक्षा साक्षी खुराना, नपा चेयरमैन आशीष चक्रपाणी,मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा नेता राहुल राणा, प्रवीण चौधरी, परमजीत कौर कश्यप, गुरनाम सैनी, नायब सिंह पटाक माजरा, धर्मपाल चौधरी, रविन्द्र सांगवान, ऋषिपाल मथाना, जितेन्द्र खैरा, डा.गणेश दत्त, अनु माल्यान,सोहन लाल रामगढ़,  आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *