March 10, 2025
bjp meeting cm saini badoli

हरियाणा भाजपा प्रदेश में चल रहे निकाय और संगठनात्मक चुनावों पर मंथन शुरू कर दिया है। पंचकूला में शुरू हुई इस बैठक में नगर निगम चुनावों की समीक्षा के साथ-साथ आगे की योजना पर भी चर्चा हो रही।

इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता और कृष्ण बेदी समेत कई नेता मौजूद हैं।

बैठक में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता संगठनात्मक चुनावों की तैयारी, विधानसभा सत्र और विभिन्न संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिला चुनाव संयोजकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर बन-टू-वन चर्चा करेंगे और उनके विचार भी सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *