March 3, 2025
heavy rain in odisha

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के साथ ही हरियाणा में गुरुवार की तरह आज शुक्रवार को भी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें करनाल, यमुनानगर, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल है।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें से पानीपत में सुबह से बूंदाबांदी जारी है। इसके अलावा जींद और हिसार में सुबह 5 बजे से बारिश हो रही है।

साथ ही तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ रही है। साथ ही सोनीपत में मध्यम बारिश हुई है।

वहीं, पंचकूला में रातभर बारिश हुई है, और अभी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के इतर फतेहाबाद में भी आज बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *