
हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार शाम को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेशी से लौट युवक की बदमाशों ने हत्या कर दी। उसे 7 से 8 गोलियां मारी गईं।
गोली लगने से उसका साथी भी घायल हो गया। घटना कुमासुपर गांव स्थित वीर ढाबे पर हुई। घटना के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए।
मृतक की पहचान गुहणा गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। उस पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। दीपक 28 नवंबर 2024 को जमानत पर जेल से बाहर आया था।
घायल मनदीप मुरथल का रहने वाला है। उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।