March 3, 2025
snowfall himachal

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 3 दिन से बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। पूरे लाहौल स्पीति जिले के साथ-साथ चंबा के पांगी-भरमौर और किन्नौर जिले में भारी बर्फबारी के बाद सड़कें बंद हो गई हैं। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई हैं।

उत्तराखंड के गंगोत्री में 4 फीट तक बर्फबारी हुई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड के कारण बंद कर दिया गया है। उधमपुर से आगे जाने के रास्ते बंद है।

बड़ी संख्या में ट्रक, बसें और यात्री वाहन वहीं फंसे हुए हैं। आज ताजा बर्फबारी होने के बाद बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (‌BRO) श्रीनगर एयरपोर्ट के रनवे पर बर्फ हटाने में लगा हुआ है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ समेत देश के 15 राज्यों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। राजस्थान में बीकानेर सहित 6 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च से मध्य प्रदेश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे मौसम में बदलाव होगा। फिलहाल आज भोपाल, इंदौर समेत कई शहर में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

दिल्ली में फरवरी की रात 74 साल में सबसे गर्म दर्ज की गई। IMD के मुताबिक 27 फरवरी को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह 1951 से 2025 के बीच सफदरजंग में फरवरी में दर्ज अब तक का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *