March 3, 2025
hooda selja

हरियाणा विधानसभा में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ही कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष हो सकते हैं। प्रदेश के अधिकतर विधायकों की राय के बाद कांग्रेस हाईकमान इसके लिए राजी हो गया है।

7 मार्च को हरियाणा विधानसभा का बजट सेशन होना है। उससे पहले ही इसकी घोषणा हो सकती है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पेंच फंसा हुआ है। यह कुर्सी गैर जाट चेहरे को दी जाएगी। इस पद के लिए पंजाबी या दलित समाज से चेहरा चुना जाएगा।

इस बारे में नए प्रभारी बीके हरिप्रसाद की भी राय ली जा चुकी है। इसके लिए 3 नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

पंजाबी चेहरे पर बात बनी तो थानेसर से MLA अशोक अरोड़ा नए प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं।

वह इस दौड़ में शामिल नेताओं में सबसे अनुभवी हैं। इनेलो में रहते हुए वह प्रदेश अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *