February 18, 2026
mahakumbh

महाकुंभ का कल यानी महाशिवरात्रि को आखिरी दिन है। मंगलवार सुबह से फिर मेले में जबरदस्त भीड़ है। आसपास के जिलों से लोग पहुंच रहे हैं। प्रयागराज शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर जाम लगा है। पुलिस धीरे-धीरे वाहनों को निकाल रही है।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आज शाम 6 बजे से प्रयागराज कमिश्नरेट यानी शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया। यानी, शाम से कोई भी वाहन शहर में एंट्री नहीं कर पाएंगे। वहीं, मेला क्षेत्र शाम 4 बजे से नो-व्हीकल जोन हो जाएगा।

हालांकि, भीड़ को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किमी पहले पार्किंग में रोका जा रहा है।

प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु नजदीकी घाट पर स्नान करें और घर जाएं। आज सुबह 10 बजे तक 50.76 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। महाकुंभ में निगरानी के लिए एयरफोर्स तैनात किया गया है।

सोमवार को महाकुंभ में बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस का जमावड़ा रहा। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ ने संगम में स्नान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *