
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी किसानों और केंद्र की छठी वार्ता आज (22 फरवरी) चंडीगढ़ में होगी।
मीटिंग में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, प्रह्लाद जोशी के अलावा अधिकारी शामिल होंगे।
किसानों की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के प्रमुख जगजीत सिंह डल्लेवाल व किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर की अगुआई में 28 किसान नेता पहुंचेंगे।
डल्लेवाल को खनौरी बॉर्डर से एम्बुलेंस के जरिए चंडीगढ़ लाया जाएगा। 14 फरवरी को भी डल्लेवाल मीटिंग में शामिल हुए थे। तब उन्होंने कहा था कि केंद्र के साथ किसानों की मीटिंग पॉजिटिव रही।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि 25 फरवरी को दिल्ली कूच करने का प्रोग्राम तय है।
हम ग्राउंड पर नहीं हारे तो टेबल टॉक पर भी नहीं हारेंगे। वार्ता में अगर पॉजिटिव रिस्पॉन्स आता है तो इसमें बदलाव तय है।