February 22, 2025
rekha gupta pm modi
देश की राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने वाली रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे की बेटी हैं और भिवानी जिले के बौंद कस्बे की बहू हैं। रेखा गुप्ता के पति मनीष का परिवार बौंद का रहने वाला है।बौंद कस्बा नए बने जिले चरखी दादरी का हिस्सा है, पहले भिवानी जिले के अंतर्गत आता था। रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता व्यवसायी हैं, उनका परिवार लगभग 50 वर्ष से दिल्ली में रह रहा है।

पहले दिल्ली के खारी बावली क्षेत्र में रहते थे, अब करीब 30 वर्ष से शालीमार बाग के एपी ब्लॉक में रहते हैं।

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *