February 18, 2026
acb raid money

पूर्व भाजपा सांसद संजय भाटिया के मौसा और पानीपत के भाजपा नेता नीतिसेन भाटिया के 4 ठिकानों से इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने 40.62 लाख कैश और 1.61 करोड़ की ज्वेलरी जब्त की है। सोमवार को ED ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी।

ED की टीम ने कफ सिरप की बिक्री से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में 13 फरवरी को जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में रेड की थी।

पानीपत में मॉडल टाउन स्थित उनके घर पर ED की टीम ने 17 घंटे सर्च किया था। घर से 6 लाख कैश, ज्वेलरी के 50-60 खाली डिब्बे और विदेशी शराब बरामद हुई थी।

तब ED की टीम उनके घर से 3 बड़े बॉक्स और एक थैले में सामान भरकर ले गई थी।

ED की टीम ने हिमाचल में पांवटा साहिब स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी पर भी रेड की थी। नीतिसैन भाटिया के दोनों बेटे नीरज और नवीन भाटिया वहां मौजूद थे।

उन पर अवैध तरीके से कप सिरप की बिक्री कर प्रॉपर्टी बनाने का आरोप है। ED को शक है कि कंपनी से अवैध दवा बिक्री के पैसे से भाटिया परिवार ने जमीन खरीदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *