
हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस व्यक्ति विशेष की पार्टी बन गई है।
कांग्रेस को अगर प्रदेश में जिंदा होना है तो इससे आगे बढ़ना होगा। व्यक्ति विशेष उन्होंने पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा के लिए कहा।
उन्होंने EVM को लेकर कहा कि सवाल मशीन पर नहीं बल्कि उसे बनाने और चलाने वालों पर है।
आखिर उसे भी किसी मानव ने ही बनाया है। वह कभी भी उसमें कमी कर सकता है। उन्होंने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं।
पूर्व मंत्री ने ये भी कहा कि क्षेत्रीय दलों (JJP और इनेलो) को अपने निजी स्वार्थों को छोड़ कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस बड़ी पार्टी है।
भाजपा के साथ का अंजाम JJP भुगत चुकी है। भाजपा की नीति है कि क्षेत्रीय दलों को अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए जोड़ लें और उसे कमजोर कर दें।