March 14, 2025
pm modi jp nadda

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की।

उन्होंने कहा- आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर प्यार दिया। मैं दिल्लीवालों को नमन करता हूं।

मोदी ने कहा कि आपके इस प्यार को विकास के लॉन्ग रूट पर हम लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का डबल तेजी से विकास करके ये कर्ज चुकाएगी।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा- यह चुनाव और इससे पहले का लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने एकमत संदेश दिया। यह संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसता है।

इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत बड़े नेता मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *