February 18, 2026
heavy rain in odisha

पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण एक बार फिर मौसम बदल रहा है। हरियाणा में तेज शीतलहर चलने लगी है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

बर्फीली हवाओं के कारण एक बार फिर हवा में नमी बढ़ सकती है और कोहरा फिर से लौट सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 8 और 9 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण 8 से 12 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश होने से हरियाणा में भी मौसम प्रभावित हो सकता है।

तापमान पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सोनीपत में दर्ज किया गया है। करनाल में तापमान 7.2, हिसार में 7.4, फतेहाबाद में 7.3 और सिरसा में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *