February 1, 2025
river drowned

हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में जा गिरी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया है

शनिवार को 7 लोगों के शव सिरसा जिले में मिले। इनमें से 6 शव गांव गदराना के पास कालुआना माइनर में मिले हैं। इनमें चार महिलाएं, एक पुरुष, एक 10 वर्षीय लड़की है। वहीं, रोड़ी क्षेत्र के गांव कुरंगावाली के पास भी कालुआना माइनर में एक डेडबॉडी मिली है। यह डेडबॉडी करीब डेढ़-दो साल के बच्चे की है।

वहीं 4 शव पंजाब में सरदूलगढ़ के पास मिले। एक शव रात को ही फतेहाबाद से बरामद कर लिया था। गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे, जो कि पंजाब में एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

सूचना मिलने के बाद मौके पर रात में ही पुलिस पहुंची थी। इसके बाद NDRF को भी मौके पर बुलाया गया और नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। रात में क्रूजर गाड़ी को निकाल लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *