January 28, 2026
heavy rain in odisha

हरियाणा के 2 जिलों सोनीपत और पानीपत में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई।

वहीं महेंद्रगढ़, सिरसा और भिवानी समेत कई जगह बादल छाए हुए हैं। हल्की धुंध भी है। मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में कोहरे का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में 2 दिन सूखी ठंड रहेगी। प्रदेश में 2 दिन बाद लगातार 2 दिन हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *