April 9, 2025
chautala modi

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। ओम प्रकाश चौटाला 7 बार विधायक और पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

उनकी मौत के बाद देश व प्रदेश की राजनीति को गहरा झटका लगा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने चौटाला के साथ अपनी फोटो शेयर की। हरियाणा व पंजाब समेत देशभर के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

चौटाला के निधन पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भी दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

ओम प्रकाश चौटाला के निधन की खबर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनसे हमारे पारिवारिक संबंध रहे और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया। परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *