April 19, 2025
Winters weather

हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। राजस्थान के साथ लगते हिसार, नारनौल, भिवानी और सिरसा में पारा जमाव बिंदु की ओर जा रहा है।

इन इलाकों में पाला जमना शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही।

5 शहरों का तापमान हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से भी कम दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

जबकि हिसार में 1.7, नारनौल में 3.8, महेंद्रगढ़ में 4.2, सोनीपत में 2 और यमुनानगर में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आज सुबह महेंद्रगढ़ में हल्की धुंध नजर आई। वहीं करनाल, पंचकूला, पानीपत और जींद में सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 शहरों में शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *