April 19, 2025
Pic 11 Dec (2)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्राचीन एवं ऐतिहासिक सन्निहित सरोवर के तट पर गीता जयंती के दिन दीपोत्सव मनाना एक गौरव का विषय है। इस दीपोत्सव से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों की रोशनी विश्व के हर जनमानस तक पहुंचेंगी। इससे हर मानव का जीवन आलौकिक और विकसित होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2024 में सन्निहित सरोवर पर दीपदान करने उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता जयंती के पावन पर्व पर मंत्रौच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सन्निहित सरोवर में दीपदान किया। इस दीपदान कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह का श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा के सरंक्षक जयनारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा तथा विश्वकांत शर्मा के साथ-साथ शहर की विभिन्न समाज सेवी एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में वेद मंत्रौच्चारण के बीच पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरुप शॉल भेंटकर सम्मानित किया। सभा की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद तथा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा को शॉल भेंटकर के सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज कुरूक्षेत्र, हम सबके ही नहीं, अपितू सारी दुनियां के लिए गौरव का दिन है। भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुख से हमें गीता के उपदेश दिए है। आज हम अन्तर्राष्टïीय गीता महोत्सव बहुत ही खुशी व हर्षोउल्लास के साथ मना रहे है। भगवान कृष्ण की गीता से आपका जीवन अलौकिक एवं विकसित होगा। उन्होंने दीपदान कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तीर्थोद्वार ब्रह्मïामण महासभा के पदाधिकारियों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने ब्रह्मïसरोवर के तट पर 18 हजार दीपदान करने पर आयुष विश्वविद्यालय व तीर्थोद्वार ब्रह्मïामण महासभा का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डा. संजीव शर्मा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, एमके मोदगिल, कैप्टन परमजीत सिंह, विजय नरुला, प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी, डा. प्रीतम सिंह, प्रदीप झांब, रविंद्र सांगवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *