June 15, 2025
Winters weather

हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुष्क मौसम के बाद अब मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश के आसार हैं। इसके असर से 8 दिसंबर यानी कल हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं।

रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, पिछले दो दिनों से दिन में चल रही पहाड़ी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे दिन और रात के तापमान में 1.0 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। रोहतक में यह 22.9 डिग्री पर आ गया है।

वहीं, प्रदेश में रात के तापमान में भी 0.9 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है। सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री हिसार में और सबसे ज्यादा तापमान 13.5 डिग्री रोहतक में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *