![fire](https://haryanabreakingnews.com/wp-content/uploads/2022/04/fire.jpeg)
हरियाणा के पानीपत में एक धागा फैक्ट्री में बीती रात भीषण आग लग गई। इस आग में फैक्ट्री में मौजूद 2 कर्मचारी जिंदा जल गए।
वहीं, 3 कर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से उनमें से 2 घायलों को रोहतक PGI रेफर कर दिया गया है।
जबकि, एक कर्मचारी को इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी।
जिसके बाद आग बुझाते वक्त फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अंदर से इन पांच कर्मचारियों को निकाला।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के अनुसार, घटना इसराना उपमंडल के अंतर्गत गांव बलाना की है। वहां शिव फैब्रिक नाम की धागा फैक्ट्री है।
यह फैक्ट्री करीब 20 साल से चल रही है। बीती देर रात करीब साढ़े 12 बजे यहां संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसके बाद चंद सेकंड में ही आग बढ़ गई।
फैक्ट्री के मालिक ने बताया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। इसके बाद फैक्ट्री में रात के समय मौजूद 2 कर्मचारी जिंदा जलकर मर गए।
मृतकों की पहचान सुमित और तसमिल के रूप में हुई है। आग ने बिल्डिंग और माल के साथ मशीनों को भी नुकसान पहुंचाया है।