
कुरुक्षेत्र में हर वर्ष गीता जयंती महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाता है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्थित ब्रह्मसरोवर का पावन तट इस महोत्सव का केन्द्र बिन्दू होता है। इस महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर के चारों ओर बनी दूकानों में विभिन्न राज्यों से आये कला शिल्पकारों द्वारा पर्यटकों के लिए अनेक प्रकार की कलाकृतियां रखी जाती हैं। इस महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की होती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ वीरवार को हो गया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक ब्रह्मसरोवर पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। इस अवसर पर विभिन्न जिला पुलिस की महिला एवं पुलिस जवानों को सुरक्षा डयूटियों पर तैनात किया गया है। महोत्सव के दौरान सुरक्षा डयूटियां दिन व रात की शिफ्टों में तैनात रहेंगी। महोत्सव में सीसीटीवी की नजर से सभी आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। इन सुरक्षा डयूटियों की जांच करने पश्चाचात पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला ने संबोधित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था हेतू जरुरी दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों /कर्मचारियों को आदेश देते हुए कहा कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा में लगे कर्मचारी अपनी डयूटी को सचेत रहकर करें। इस दौरान किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महोत्सव के दौरान शहर में किसी तरह के जाम की स्थिति न बने इसके लिए यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी गई हैं। सभी थाना प्रभारी अपने अपने एरिया में गस्त करें व संदिग्ध व्यक्तियों व शरारती तत्वों पर नजर रखे। शहर में पीसीआर व राईडर की गश्त बढा दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि महोत्सव में शांति व्यवस्था बयाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलो पर ही खड़ा करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम या डायल-112 पर दें।