April 17, 2025
DSC05132

गीता महोत्सव-2024 में राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सांय कालीन महाआरती का शुभारंभ किया। गीता महोत्सव की इस आरती से ब्रह्मïसरोवर की पूरी फिजा भक्ति रस में डूब गई।
अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2024 में वीरवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से ब्रह्मïसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांय कालीन आरती का आयोजन किया गया। महोत्सव के पहले दिन राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, महंत बंसीपुरी महाराज, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, अंबाला मंडल आयुक्त गीता भारती, उपायुक्त नेहा सिंह, केयूके कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, निट के निदेशक के रमणा, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंघल, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा, उपनिदेशक डा. प्रीतम सिंह, तिजेंद्र गोल्डी, सौरभ चौधरी, डा. ऋषिपाल मथाना, विजय नरुला, अशोक रोशा, डा. रवनीत सिंह आदि ने शंखनाद और मंत्राोच्चारण के बीच संध्या कालीन आरती का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम से पहले केडीबी की तरफ से प्रसिद्घ कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर ब्रह्मïसरोवर के वातावरण में भक्ति रस घोल दिया।
ब्रह्मïसरोवर की सांय कालीन आरती में पंडित बलराम गौतम, सोमनाथ शर्मा, अनिल गौतम, रोहित कौशिक, रूद्र गौतम ने आरती करवाई और मंत्रोच्चारण का जाप किया। राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि ब्रह्मïसरोवर की आरती से पर्यावरण शुद्घ होता है। यह एक आदि भौतिक, आदि दैविक एवं अध्यात्मिक दृष्टिï के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक तथा वैज्ञानिक दृष्टिï से भी एक सिद्घ समग्र एवं समन्वित उपक्रम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छता को लेकर एक बहुत अच्छा अभियान शुरु किया है। इस अभियान में हर व्यक्ति को अपना सहयोग देना चाहिए। इस महोत्सव को भी स्वच्छ और सुदंर बनाने का प्रयास करना चाहिए। जिस घर, मोहल्ले, शहर और प्रदेश में स्वच्छता होगी, वहां के नागरिक स्वस्थ होंगे और स्वस्थ व्यक्ति देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *