June 6, 2025
WhatsApp Image 2024-11-16 at 17.05.27
जिला पुलिस की क्राइम युनिट सी.आई.ए-01 टीम स.उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में थाना मधुबन में दर्ज मुकदमा नं0- 430 दिनांक 28.10.2024 धारा 309(4) भा.न्या.सं. में जांच के आधार पर दिनांक 15.11.2024 को दो आरोपीयों….. 1. शुभम पुत्र रोहताश और 2. साहिल पुत्र नन्हा राम वासीयान गांव कुटेल, करनाल को उनके गांव कुटेल क्षेत्र से गिरफतार किया गया। पुलिस पुछताछ पर आरोपीयों द्वारा अपने दो अन्य साथीयों के संबंध में भी खुलासा किया गया।
इन्चार्ज सी.आई.ए-01 उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आज माननीय अदालत के सामने पेशकर दोनों आरोपीयों का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया व उक्त आरोपीयों के दो अन्य साथी आरोपीयों….. 1. सचिन उर्फ काकू पुत्र सुरेन्द्र कुमार और 2. सन्नी बंजारा पुत्र राजकुमार वासीयान कुटेल को भी आज गांव कुटेल के रकबा से गिरफतार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपीयों के कब्जे से एक मोबाईल फोन, वारदात में प्रयोग डंडे बिंडे व नकदी बरामद की गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपीयों का अपराधीक रिकार्ड जांचने पर पाया गया कि आरोपी सचिन के खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़ा व शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं व आरोपी शुभम के खिलाफ लड़ाई झगड़े के 03 मामले दर्ज हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *