January 12, 2026
murder

झज्जर की दुलीना जेल में रविवार का एक हत्यारोपी ने ट्रैक्टर के नीचे आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या किए जाने के पीछे कारण क्या रहे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव बिरोहड़ निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने कृष्ण की हत्या की आशंका जताई है और इसके लिए सीधे-सीधे जेल प्रबन्धन व जेल में बंद अन्य लोगों को दोषी भी ठहराया है।

जानकारी अनुसार झज्जर की दुलीना जेल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। उसी  के लिए डस्ट लेकर एक ट्रैक्टर दुलीना जेल पहुंचा था। बताया जाता है बाद में कृष्ण को झज्जर नागरिक अस्पताल में जेल प्रबन्धन द्वारा पहुंचाया गया।

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में जेल प्रबन्धन द्वारा हादसे की जानकारी पुलिस को दिए जाने के साथ-साथ जिला प्रशासन को भी दी गई।

सूचना के बाद डीएसपी राहुल देव शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और वहां जानकारी जुटाने के बाद मामले की छानबीन के लिए उन्होंने दुलीना जेल पहुंच कर भी मामले सम्बंधी पूछताछ की। बाद में मजिस्ट्रेट की देखरेख में मैडिकल बोर्ड से मृतक कृष्ण के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम की विडियोग्राफी भी कराई गई है। मामले की सच्चाई डीएसपी राहुल देव शर्मा ने मजिस्ट्रेट जांच के बाद आने की बात कही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *