April 19, 2025
death dead body murder

हरियाणा के यमुनानगर में सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर की माता की हत्या कर दी गई। इस वारदात को इंस्पेक्टर के घर चोरी के लिए घुसे चोरों ने अंजाम दिया। उन्होंने इंस्पेक्टर की माता का दुपट्टे से गला घोंटा। घटना के वक्त वह घर में अकेली थीं।

वारदात की सूचना मिलने के बाद SP राजीव देशवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

मामला यमुनानगर के टाउन पार्क के पीछे फरकपुर थाना के पास का है। निर्मल सिंह पंचकूला पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं।

उनका परिवार यमुनानगर में रहता है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच निर्मल की माता राजबाला (60) घर पर अकेली थीं।

इसी दौरान चोरी के लिए मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर चोर अंदर घुस गए। यहां उन्होंने राजबाला की हत्या कर दी।

वहीं पड़ोसी राहुल ने बताया कि उनका मकान निर्मल सिंह के घर के बिल्कुल पास है। दोपहर करीब 1 बजे में घर से बाहर आया, तब कुछ नहीं था। इसके बाद में कहीं चला गया।

बाद में वापस आया तो इनके घर के अंदर गया। वहां देखा तो इंस्पेक्टर की माता फर्श पर पड़ी हुई थीं। चोर उनके घर से सोना समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं।

राहुल ने बताया कि वारदात के वक्त इंस्पेक्टर की माता अकेली थीं। इंस्पेक्टर की पत्नी करीब 1 बजे ही ब्यूटीक गईं थीं। उनको बैंक में भी कुछ काम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *