April 19, 2025
155

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मंगलवार को नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ यमुना मैया के सभी घाटों का निरीक्षण किया व घाटों की स्वच्छता और व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया और यहां पर आवश्यक सुधारों के लिए अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए।

 विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि छट पूजा बहुत पावन पवित्र पर्व है,यह त्यौहार जिला यमुनानगर में सभी लोग मिल-जुलकर हंसी-खुशी के साथ मनाते हैं, यहां घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं व आम जनता को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को यहां पर किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *