September 22, 2024

हरियाणा प्रदेश के गृह एव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के उत्तम स्वास्थ्य की  कामना एवं दीर्घ आयु के लिए आज भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के कार्यकर्ताओं ने कालका स्थित प्राचीन महामाई श्री काली माता मंदिर में पश्चात यज्ञ किया और उसके पछात गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माता का प्रसाद व चुनड़ी भेंट की।

मंत्र उच्चारण के साथ हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर गृह मंत्री के स्वास्थ्य की दीर्घ आयू व उत्तम स्वास्थ्य के लिए पूजा की और श्री काली माता मंदिर में माता टेका। मंत्री अनिल विज हरियाणा के  सबसे कर्मठ नेता हैं जो कि अपनी तबियत की परवाह न करते हुए प्रदेश की परवाह ज्यादा करते है इसी के लिए आज माता के दरबार मे सभी कार्यकर्ताओं ने माथा टेक उनके स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर सचिव पृथ्वी राज, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड सदस्य बलकेश वत्स , सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल , महेश नगर मंडल प्रधान अजय पराशर , ग्रामीण मंडल प्रधान किरणपाल चौहान , विजेंद्र चौहान, बी एस बिन्द्रा नरेंद्र राणा, रोहित चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *