October 18, 2024
गुरुवार को नायब सिंह सैनी ने हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही हरियाणा में नायाब युग का आगाज़ हो गया। यह शपथ ग्रहण नॉन स्टॉप हरियाणा के विकास का शपथ ग्रहण था। यह कहना है हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल का। जो गुरुवार को हरियाणा प्रदेश की नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पहला कार्यकाल पूर्णतयः जनता को समर्पित रहा,नायब सैनी ने जो कहा वो किया। इसी कार्यशैली को जारी रखते हुए अगले 5 साल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गरीब,किसान,युवा और मातृशक्ति सहित हर वर्ग के लिए दिन रात कार्य करेंगे।
असीम गोयल ने कहा कि यह शपथ ग्रहण किसान की फसल का एक एक दाना एमएसपी पर खरीदने का शपथ ग्रहण था,यह शपथ ग्रहण प्रदेश के युवाओं को उनका अधिकार दिलवाने का और बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी देने का था,यह महिला शक्ति के उत्थान,बुजुर्गों के सम्मान का शपथ ग्रहण था।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और हुड्डा पिता पुत्र के झूठ को नकारते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर नया इतिहास रचा है। अब हरियाणा प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
पार्षद व कार्यकर्ताओं ने खुशी में बांटे लड्डू
नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही पूरे हरियाणा प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अम्बाला शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर व ढोल की थाप पर नाचते हुए नायब सिंह के मुख्यमंत्री बनने का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा पार्षद सरदूल सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिन्होंने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया।
पूर्व राज्य मंत्री अपने निवास पार खुशी में बांटेगे जलेबी
नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल के निवास पर खूब जश्न मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां गुरुवार को की ही लगभग मुक्कमल कर ली गई। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल नायब सिंह के मुख्यमंत्री बनने की खुशी अपने निवास पर जलेबियाँ बांटकर मनाएंगे। लगभग सुबह 10 बजे से उनके निवास पर जश्न का माहौल देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *